भारतीय स्मार्टफोन बाजार में देशी ब्रांड Karbonn अपने नए 5G स्मार्टफोन Karbonn Rebel 5G के साथ वापसी की तैयारी कर रहा है। इसके लिए अमेजन पर पेज भी लाइव हो गया है। इतना ही नहीं, ओप्पो अपने फ्लैगशिप फोन Oppo Find X10 Pro Max में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट देगा, जो इस प्रोसेसर के साथ आने वाला भारत का पहला फोन होगा। इसके साथ ही U&i ने भी भारतीय बाजार में सनग्लासेज, स्पीकर्स और पॉवर बैंक्स समेत कई नए ऑडियो व पॉवर प्रोडक्ट्स पेश किए हैं।

Karbonn की भारत में वापसी


भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड कार्बन Karbonn लंबे समय के बाद भारतीय बाजार में वापसी करने जा रहा है। कंपनी ने लोकप्रिय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर इसके लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लॉन्च कर दी है।

  • कंपनी अपने नए 5G स्मार्टफोन Karbonn Rebel 5G के साथ मार्केट में आएगी। इसकी टीजर आ गया है।

  • हालांकि, अमेजन माइक्रोसाइट पर अभी फोन की आधिकारिक लॉन्च डेट, कीमत या स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसे प्रीमियम फीचर्स और किफायती दाम में ला सकता है।


U&i ने देश में नए ऑडियो और पॉवर प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं, जिसमें वायरलेस सनग्लासेज UiGD 3663, पांच नए सोनिक सीरीज स्पीकर्स, 100W का पार्टी बॉक्स वायरलेस स्पीकर, हॉटस्पॉट सीरीज के वायरलेस नेकबैंड और फ्लैश व एलीट सीरीज के पॉवर बैंक्स शामिल हैं।

  • इसमें 2-इन-1 डिजाइन वाले वायरलेस सनग्लासेज की कीमत 849 रुपये है। इसमें 5 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। सोनिक सीरीज के स्पीकर्स की कीमत 299 रुपये से शुरू है।

  • इसके अलावा, TWS सपोर्ट और बेहतरीन प्लेबैक टाइम के साथ पेश किए गए हैं।

  • इसके अलावा 100W के पार्टी बॉक्स स्पीकर की कीमत 5,749 रुपये है। हॉटस्पॉट नेकबैंड की कीमत 749 रुपयये है और 10,000mAh बैटरी वाले फ्लैश की कीमत 1,099 रुपये है।


MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट वाला पहला फोन


Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च होने जा रहा है। यह फ्लैगशिप MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ आने वाला देश का पहला स्मार्टफोन होगी। इस फोन में एंड्रॉइड 17 पर आधारित ColorOS 17 मिलेगा। साथ ही इसमें पहला हैसेलब्लैड का 200MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा, सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा और पावर के लिए दमदार 8,000mAh की बैटरी दी गई है।