सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए एक किफायती ऑफर लेकर आई है। आजकल हर घर में तेज इंटरनेट के साथ-साथ मनोरंजन के लिए ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स की मांग भी बढ़ती जा रही है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए बीएसएनएल अपनी ब्रॉडबैंड़ सर्विस भारत फाइबर (Bharat Fibre FTTH) के तहत एक खास एनुअल प्लान ऑफर कर रहा है। इस ऑफर की खास बात है कि ग्राहकों को 12 महीने के रिचार्ज पर एक महीने ज्यादा की वैलेडिटी मिल रही है। इसका मतलब है कि ग्राहक 12 महीने का पेमेंट करके पूरे 13 महीने तक इंटरनेट कनेक्टिविटी और मनोरंजन का लाभ उठा सकते हैं। यानी यूजर्स को एक महीने की सर्विस बिल्कुल फ्री दी जा रही है। आइये, इस ऑफर के बारे में डिटेल में जानते हैं।
एक महीने की सर्विस फ्री
BSNL के इस ब्रॉडबैंड ऑफर के तहत ग्राहकों को हर महीने का रिचार्ज 799 रुपये का पड़ेगा। डेटा और स्पीड की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को 150 Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है। इसके साथ ही कंपनी हर महीने 4,000 GB यानी 4TB हाई-स्पीड डेटा दे रही है, जो वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन पढ़ाई, गेमिंग और 4K वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए पर्याप्त है।
इतना ही नहीं, यदि कोई यूजर महीने भर में 4,000 GB की डेटा लिमिट पूरी कर लेता है, तो भी इंटरनेट बंद नहीं होगा। बस स्पीड घटकर 10 Mbps हो जाएगी। इंटरनेट के अलावा इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला जबरदस्त एंटरटेनमेंट पैकेज है।
25 से ज्यादा ओटीटी का एक्सेस
BSNL के इस 799 रुपये वाले प्लान के साथ ग्राहकों को 25 से ज्यादा लोकप्रिय ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दिया जा रहा है। इसमें यूजर्स को अपनी पसंद के ओटीटी चुनने के लिए 10 टोकन्स की सुविधा भी मिलती है। इसके साथ ही प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। इसका मतलब है कि यूजर इस प्लान के साथ एक महीने फ्री में सर्विस पा सकते हैं।
कैसे उठाएं ऑफर का लाभ?
अगर आप इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो ग्राहक कंपनी के व्हाट्सऐप नंबर 1800-4444 पर Hi लिखकर भेज सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट http://www.bsnl.co.in पर जाकर या गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से BSNL New Selfcare App डाउनलोड करके भी इस प्लान को आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं।