नई दिल्ली: देश के नागरिकों के लिए सरकार कई सारी योजनाएं चलाती हैं। इनमें बचत से लेकर लोन तक की स्कीम्स शामिल हैं। इस बीच हम यहां एक ऐसी योजना की बात कर रहे हैं, जो अपने पात्र ग्राहकों को केवल पांच साल में 30 लाख रुपये को करीब 42.30 लाख रुपये कर सकती है। इस योजना में अभी की ब्याज दर 8.2 फीसदी है।
इतना ही नहीं इस योजना के तहत ग्राहकों को आयकर की धारा 80सी के तहत टैक्स में छूट भी मिलती है। एक्सपर्ट इसको गारंटीड ब्याज दर वाली एक अच्छी सरकारी स्कीम बताते हैं। हालांकि, सरकार नियम के तहत तय समय पर इसकी ब्याज दरों में बदलाव कर सकती है, अभी यह 8.2 फीसदी है। हम जिस स्कीम के बारे में बात करने जा रहे हैं, उसका नाम सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम है। आइए अब इसके बारे में जानते हैं।
सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम क्या है?
सबसे पहले इस स्कीम के बारे में हम बात करेंगे। यह भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही एक पोस्ट ऑफिस बचत योजना है, जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए है। मतलब कि इस योजना के लिए भारत के वरिष्ठ नागरिक ही पात्र हैं, जिनकी उम्र 60 साल या उससे अधिक है। यह पात्र लोगों के लिए रिस्क के साथ टैक्स छूट वाली भी स्कीम है। इसको SCSS योजना भी कहा जाता है।
सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम की ब्याज दर कितनी है?
सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम पर सरकार अभी 8.2 फीसदी का ब्याज देती है। यह ब्याज हर तिमाही मिलता है। मतलब कि एक वित्तीय वर्ष में 4 बार मिलता है, जो 1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर और 1 जनवरी को आपके खाते में आ जाता है।
इस स्कीम में कम से कम 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। वहीं, अधिकतम निवेश की राशि 30 लाख रुपये है। मतलब कि आप 1000 रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक इस योजना में लगा सकते हैं। इसकी मैच्योरिटी अवधि 5 साल है।
₹30 लाख कितने साल में बनेगा 42.30 लाख?
अब आइए जानते हैं कि कैसे किसी पात्र ग्राहक का 30 लाख रुपये का निवेश इस योजना के तहत पांच साल में 42 लाख रुपया से अधिक बन सकता है। इसे हम नीचे बनाए गए टेबल में समझेंगे।
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि टेबल में कई गई गणना केवल उदाहरण के लिए है। वास्तविक गणना और लेटेस्ट जानकारी के लिए आप संबंधित पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक से संपर्क कर सकते हैं। इन ब्याज दरों के साथ रिटर्न में बदलाव संभव है।
सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम में कौन निवेश कर सकता है?
सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम में वे भारतीय निवेश कर सकते हैं, जिनकी उम्र 60 साल या उससे अधिक हो।
SCSS का पूरा नाम क्या है?
SCSS का पूरा नाम सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम है।SCSS में कितना ब्याज मिलता है?
SCSS में 8.2 प्रतिशत का ब्याज मिलता है।सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम में कम से कम कितने रुपये जमा कर सकते हैं?
सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम में कम से कम एक हजार रुपये जमा कर सकते हैं।सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम में अधिकतम कितने रुपये निवेश कर सकते हैं?
सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम में अधिकतम 30 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं।