कोरबा में चालू ट्रांसफार्मर से चोरी:किसान के खेत से पुर्जे निकाले, किसान परेशान, पुलिस जांच में जुटी

Updated on 12-03-2026 12:25 PM
कोरबा, कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरपाली गांव में एक किसान के खेत में लगे चालू बिजली ट्रांसफार्मर से कीमती पुर्जे चोरी हो गए। यह घटना चांपा मुख्य मार्ग स्थित बरपाली में बीती देर रात हुई। चोरों ने सक्रिय ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके अंदर के महत्वपूर्ण पुर्जे निकाल लिए। सुबह जब किसान खेत पहुंचा, तब उसे ट्रांसफार्मर से छेड़छाड़ और चोरी का पता चला।

किसान शिवांश खत्री के खेत में यह ट्रांसफार्मर लगा था। चोरी के कारण खेती के कामकाज में बाधा आ रही है, जिससे किसान परेशान है। शिवांश खत्री ने प्रशासन से चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों की चोर को जल्द पकड़ने की मांग

ऐसे में क्षेत्र के पुलिस गश्त पर सवाल खड़े हो रहे है । ग्रामीणों का आरोप है कि चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है। घटना की सूचना उरगा पुलिस को दे दी गई है। साथ ही बिजली विभाग को भी जानकारी दी गई है, ताकि ट्रांसफार्मर की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 March 2026
रायपुर, राजधानी समेत प्रदेशभर में 14 मार्च को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में लंबित ई-चालान के मामलों को पेश किया जाएगा। रायपुर में अब तक 6…
 12 March 2026
रायपुर, राजधानी समेत प्रदेशभर में 14 मार्च को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में लंबित ई-चालान के मामलों को पेश किया जाएगा। रायपुर में अब तक 6…
 12 March 2026
रायपुर, दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर अब नवा और पुराने रायपुर के साथ दुर्ग-भिलाई के हाऊसिंग, एजुकेशन, हेल्थ और ट्रांसपोर्ट खासतौर पर मेट्रो प्रोजेक्ट एक साथ कैसे आकार लेंगे? इसके लिए…

कोरबा, कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरपाली गांव में एक किसान के खेत में लगे चालू बिजली ट्रांसफार्मर से कीमती पुर्जे चोरी हो गए। यह घटना चांपा मुख्य मार्ग स्थित…
 12 March 2026
कोरबा, कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरपाली गांव में एक किसान के खेत में लगे चालू बिजली ट्रांसफार्मर से कीमती पुर्जे चोरी हो गए। यह घटना चांपा मुख्य मार्ग स्थित…
 12 March 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही इलाके में ग्रीष्म ऋतु में तापमान में वृद्धि और नागरिकों को लू लगने की संभावना को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने एडवाइजरी जारी…

रायपुर, राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के मामलों में अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। दो अलग-अलग मामलों की सुनवाई है। पहले मामले में विशेष न्यायाधीश पंकज…
Advt.