कटनी के बड़वारा में गुरुवार को आदिवासी संगठनों ने धरना-प्रदर्शन किया। यह भोपाल में गोंडवाना छात्र संगठन सदस्यों संग पुलिस अभद्रता के विरोध में था। प्रदर्शन के बाद DGP के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
ज्ञापन में भोपाल घटना की सही जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग है। इसमें मिसरोद थाना प्रभारी रत्न सिंह परिहार के वायरल वीडियो की जांच कही गई। सबूत मिलने पर तुरंत FIR दर्ज करने की मांग की।
संगठन ने कहा कि यदि गाली-गलौज और गलत व्यवहार में आदिवासी पहचान पर अपमान के तथ्य सामने आते हैं, तो SC/ST एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज हो। वीडियो की सच्चाई और गवाहों के बयानों की जांच कर कार्रवाई हो।
ज्ञापन में 'जय जोहार' अभिवादन से समाज को ठेस पहुंचने की शिकायत भी थी। युवा नेता अरविंद टेकाम ने जगतपुर और उमरिया में बिना इजाजत काटे जा रहे पेड़ों पर तुरंत रोक लगाने और लकड़ी तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।