प्रतिनियुक्ति के भरोसे यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक व्यवस्था:जुगाड़ से चल रहा भोज

Updated on 14-03-2026 12:38 PM
भोपाल, भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल है। यहां फैकल्टी के 54 पद स्वीकृत हैं। इनमें केवल दो नियमित शिक्षक ही कार्यरत हैं। सरकारी कॉलेजों से 12 शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर बुलाकर किसी तरह डिस्टेंस मोड पर कोर्सेस को संचालित किया जा रहा है। इसके बाद भी करीब 40 पद खाली हैं। नतीजा ये कि विश्वविद्यालय को यूजी और पीजी स्तर के पाठ्यक्रम चलाने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

विश्वविद्यालय प्रशासन लंबे समय से नियमित भर्ती नहीं करा सका है। एक भी बार ऐसा नहीं हुआ कि 54 में आधे पद भी रेगुलर फैकल्टी से भरे गए हों। 2016-17 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो विवादों के कारण यह पूरी नहीं हो सकी।

मार्च 2025 में हाईकोर्ट ने इसे अवैध घोषित करते हुए निरस्त कर दिया और विश्वविद्यालय को नए सिरे से विज्ञापन जारी कर योग्य अभ्यर्थियों को अवसर देने के निर्देश दिए, जो अब तक शुरू नहीं हो सकी। इस भर्ती में प्रोफेसर, रीडर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 27 पद शामिल थे।

अलग संकाय के कोर्स एक स्कूल में 

स्थिति यह है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने अलग-अलग संकायों को मिलाकर स्कूल संचालित करना शुरू कर दिया है। कॉमर्स और मैनेजमेंट के पाठ्यक्रम एक ही स्कूल के अंतर्गत चलाए जा रहे हैं, जबकि नियमानुसार इनके लिए अलग शैक्षणिक इकाइयों की जरूरत होती है। फैकल्टी की कमी का असर शैक्षणिक गतिविधियों पर दिखाई देने लगा है। छात्र संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

ये हैं यूजीसी के मापदंड... 

यूजीसी के ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम रेगुलेशन 2020 के अनुसार प्रत्येक स्कूल के लिए कम से कम एक प्रोफेसर या एसोसिएट प्रोफेसर स्तर का कोर्स कोऑर्डिनेटर और न्यूनतम तीन पूर्णकालिक शिक्षक अनिवार्य हैं। भोज में चार स्कूल संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें एजुकेशन, आईटी एंड बेसिक साइंस, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट तथा आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज शामिल हैं।

जल्द भर्ती की जाएगी

भर्ती को लेकर अब किसी तरह का विवाद नहीं है। रोस्टर बनाने की कार्रवाई प्रचलित है। रोस्टर तैयार होते ही ही भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। 

-प्रो. मिलिंद दाण्डेकर, कुलगुरु, भोज (मुक्त) विवि

एक्सपर्ट व्यू - डॉ. एचएस त्रिपाठी, पूर्व रजिस्ट्रार

रैगुलर फैकल्टी के बिना क्वालिटी पर असर 

रेगुलर फैकल्टी की कमी से दूरस्थ शिक्षा की क्वालिटी प्रभावित हो रही है। भोज विवि में छात्रों के लिए कॉन्टेक्ट क्लासेस महत्वपूर्ण होती हैं। रेगुलर फैकल्टी न होने से ये बाहरी शिक्षकों के सहयोग से लगानी पड़ती हैं,जो एक साथ इतना लंबा समय नहीं दे पाते। कोर्स डिजाइन नहीं करा पाते। स्टडी मटेरियल भी बाहरी शिक्षकों से तैयार कराना होता है। विवि ऑनलाइन प्रोग्राम शुरू नहीं करा पा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
भोपाल, टीटी नगर मॉडल स्कूल के पास नगर निगम की मार्केट को जर्जर घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को निगम टीम के निरीक्षण में पाया गया कि बिल्डिंग के कई…
 14 March 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के भोपाल-देवास, लेबड़-जावरा और जावरा-नयागांव टोल रोड पर लागत से कई गुना अधिक टोल वसूली के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर हाई कोर्ट को तीन महीने में…
 14 March 2026
भोपाल, शहर में रसोई गैस की किल्लत सातवें दिन भी जारी रही। शुक्रवार को कई गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।…
 14 March 2026
भोपाल, लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त (वित्त) गुणवंत सेवतकर समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया…
 14 March 2026
भोपाल, भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल है। यहां फैकल्टी के 54 पद स्वीकृत हैं। इनमें केवल दो नियमित शिक्षक ही कार्यरत हैं। सरकारी कॉलेजों से 12 शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर…
 14 March 2026
भोपाल, शहर में कॉलोनी बसाने वाले बिल्डरों के वादों और जमीन पर हकीकत एक क्लिक पर मिल जाएगी। नगर निगम विकास अनुमति की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने जा रहा है।…
 14 March 2026
भोपाल, कोर्ट से भरण-पोषण के आदेश के बाद भी महिलाओं को राशि नहीं मिलने की समस्या से निपटने के लिए मप्र का मॉडल पूरे देश में लागू हो सकता है। राष्ट्रीय…
 14 March 2026
भोपाल, भोपाल में गोमांस तस्करी के मामले में आरोपी असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा को कोर्ट से राहत नहीं मिली। न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी जयदीप मौर्य ने शुक्रवार को अपराध की गंभीरता…
 14 March 2026
भोपाल, भोपाल में शनिवार तड़के हुए गैंगवार में गोलियां चलीं। कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के अशोका गार्डन स्थित घर पर शादाब गेट और उसके गिरोह के 8 से 10 साथियों ने…
Advt.