केंद्रीय कैबिनेट ने छग को दी दो नई रेल लाइनों को मंजूरी

Updated on 05-04-2025 01:02 PM

रायपुर।  केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में दो नई रेल लाइनों को मंजूरी दी है। इनकी कुल लागत 18,658 करोड़ रुपए है।

महाराष्ट्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के 15 जिलों को कवर करने वाली ये चार परियोजनाएं भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क को लगभग 1247 किलोमीटर तक बढ़ा देंगी जिसमें संबलपुर-जरापदा तीसरी और चौथी लाइन, झारसुगुड़ा-सासोन तीसरी और चौथी लाइन, खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा 5वीं और 6वीं लाइन तथा गोंदिया-बल्हारशाह दोहरीकरण शामिल है।

इस वर्धित लाइन क्षमता से गतिशीलता में सुधार होगा जिससे भारतीय रेलवे के लिए बेहतर दक्षता और सेवा विश्वसनीयता प्राप्त होगी।

ये मल्टी-ट्रैकिंग प्रस्ताव परिचालन को आसान बनाएंगे और भीड़भाड़ को कम करेंगे जिससे भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्ततम खंडों पर आवश्यक बुनियादी ढांचागत विकास होगा।

ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नए भारत के विज़न के अनुरूप हैं। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में व्यापक विकास के माध्यम से लोगों को “आत्मनिर्भर” बनाएगा, जिससे उनके रोज़गार/स्वरोज़गार के अवसर बढ़ेंगे।

ये परियोजनाएं मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के लिए पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान का परिणाम हैं, जो एकीकृत योजना के माध्यम से संभव हो पाई हैं और लोगों की आवाजाही और वस्तुओं तथा सेवाओं के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी।
इन परियोजनाओं के साथ 19 नए स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा जिससे दो आकांक्षी जिलों (गढ़चिरौली और राजनांदगांव) में कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना से लगभग 3350 गांवों और लगभग 47.25 लाख आबादी की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा मार्ग से बलौदा बाजार जैसे नए क्षेत्रों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी जिससे क्षेत्र में सीमेंट संयंत्रों सहित नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की संभावनाएं बनेंगी।
ये कृषि उत्पादों, उर्वरक, कोयला, लौह अयस्क, इस्पात, सीमेंट, चूना पत्थर आदि जैसी वस्तुओं के परिवहन के लिए आवश्यक मार्ग हैं।

क्षमता वृद्धि कार्यों के परिणामस्वरूप प्रति वर्ष 88.77 मिलियन टन अतिरिक्त माल ढुलाई होगी। पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा कुशल परिवहन साधन होने के नाते रेलवे, जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने और देश की रसद लागत को कम करने, तेल आयात (95 करोड़ लीटर) को कम करने और सीओ 2 उत्सर्जन (477 करोड़ किलोग्राम) को कम करने में मदद करेगा जो 19 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 April 2025
महासमुंद। महासमुंद जिले में “सुशासन तिहार-2025” की तैयारियों को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विभिन्न विभागों के जिला…
 06 April 2025
उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर ने आज स्थानीय इमलीपारा स्थित नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल का जायजा लिया और प्रथम वर्ष की छात्राओं…
 06 April 2025
भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा निरंतर 40 वें वर्ष श्रीरामनवमी का भव्य आयोजन 06 अप्रैल को श्रीरामलीला मैदान सेक्टर -1 में किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है,…
 06 April 2025
बीजापुर।  जिले नक्सल प्रभावित ग्राम चिन्नाकोडपाल में शुक्रवार देर रात नक्सलियों ने एक मोबाइल टावर में आगजनी की वारदात को अंजाम देकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास किया है।इस आगजनी…
 06 April 2025
जशपुर। दो भाई सार्वजनिक वितरण प्रणाली के काम से मोटर सायकिल से जा रहे थे वहीं दूसरे मोटर सायकिल में दो युवक दूसरी तरफ से आ रहे कि दोनों की पंड्रापाठ…
 06 April 2025
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल द्वारा 69वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट आडिटोरियम में आयोजित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल और विशिष्ट…
 06 April 2025
कोण्डागांव।  जिला श्रम पदाधिकारी कार्यालय में गुमास्ता लाइसेंस हेतु पंजीयन के नाम पर रिश्वतखोरी के मामले सामने में जिला प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए दो संविदा कर्मचारियों…
 06 April 2025
सरगुजा।  जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के चुकंन डांड सेमरपारा में 20 वर्षीय युवक आशीष मिंज ने आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह मामला तब और…
 06 April 2025
रायपुर। ओमप्रकाश देवांगन ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.01.25 को प्रातः करीबन 06ः00 बजे वह अपनी मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक सी जी/04/एच टी/4899 को टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत…
Advt.