गुमास्ता रिश्वतखोरी मामले में दो संविदा कर्मचारी बर्खास्त, निरीक्षक निलंबित

Updated on 06-04-2025 01:19 PM

कोण्डागांव।  जिला श्रम पदाधिकारी कार्यालय में गुमास्ता लाइसेंस हेतु पंजीयन के नाम पर रिश्वतखोरी के मामले सामने में जिला प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए दो संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त करने के साथ श्रम उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

इसके साथ जिला श्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रम विभाग के संविदा कर्मचारी सिंधु नाथ मंडल और उमा शंकर साहू पर आरोप है, कि वे गुमास्ता पंजीयन के लिए आए आवेदकों से 5 हजार रूपये की रिश्वत मांग रहे थे। इस मामले की शिकायत सीधे जिला कलेक्टर कोण्डागांव को प्राप्त हुई, जिसके बाद तुरंत जांच के आदेश दिए गए। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद दोनों संविदा कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया।

इसके साथ ही श्रम उप निरीक्षक को निलंबित कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस मामले में जिला श्रम अधिकारी की भूमिका पर भी संदेह है।

प्रशासन ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। यदि उनके जवाब से संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलता, तो जिला श्रम अधिकारी पर कार्रवाई की जा सकती है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में कोई भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। गुमास्ता पंजीयन से जुड़े अन्य आवेदकों को भी यदि किसी प्रकार की अवैध वसूली की शिकायत है, तो वे सीधे उच्च अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 April 2025
मोहला। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा प्रायोजित परीक्षा पर्व का जिला स्तरीय आयोजन शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में आज आयोजित किया गया। कलेक्टर तुलिका प्रजापति  के दिशा निर्देशन एवं जिला…
 13 April 2025
मोहला। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला पंचायत की प्रथम सामान्य बैठक संपन्न हुआ। जिला पंचायत की सामान्य बैठक पंचायत कार्यालय (डीपीआरसी भवन माडिंग पिडिंग धेनु) मोहला में आयोजित किया गया। बैठक…
 13 April 2025
कांकेर।  जिले में लोन दिलाने के नाम पर 3.72 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के 7 आरोपियों को कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस ठग गिरोह के…
 13 April 2025
रायपुर।  नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी की स्थापना होने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर…
 13 April 2025
रायपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक़ राजधानी रायपुर पहुंच गए है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘क्रिकफेस्ट 2025 से…
 13 April 2025
कोरबा। छत्तीसगढ़ के बांगो थाना क्षेत्र के खोटखोर्री में एक गर्भवती महिला का प्रसव जंगल के बीच 112 वाहन में कराया गया. 22 वर्षीय संगीता कुजूर को प्रसव पीड़ा होने पर…
 13 April 2025
रायपुर।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया और कहा, देश में इमरजेंसी लगाने वाली कांग्रेस के मुंह से संविधान की बात शोभा नहीं…
 13 April 2025
जगदलपुर।  जगदलपुर शासकीय कॉलेज के एक प्रोफेसर को बालोद जिले में स्कूटी सवार दो युवकों से लिफ्ट लेना भारी पड़ गया। दोनों युवकों ने सुनसान जगह पाकर चाकू दिखाया और…
 13 April 2025
रायपुर। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच बेजुबान पक्षियों के लिए राहत भरी खबर है। मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने एक सराहनीय पहल करते हुए पक्षियों…
Advt.