ट्रम्प ने जेलेंस्की के बाद पुतिन से बात की:रूस-यूक्रेन जंग पर रूसी राष्ट्रपति बोले- सही समझौते हो जाएं तो सीजफायर मुमकिन

Updated on 20-05-2025 12:22 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार रात यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और फिर उसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की।

रूस और यूक्रेन जंग पर ट्रम्प और पुतिन के बीच करीब 2 घंटे चर्चा हुई। पुतिन ने इस बातचीत को बहुत अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि अगर सही समझौते हो जाएं तो रूस-यूक्रेन में कुछ समय के लिए युद्धविराम मुमकिन है।

रूसी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक पुतिन ने कहा कि वे यूक्रेन के साथ शांति समझौते का मसौदा (ड्राफ्ट) बनाने के लिए तैयार हैं। संघर्ष की असल वजह को खत्म करना होगा।

वहीं जेलेंस्की और ट्रम्प के बीच कुछ मिनट की ही बातचीत हुई, अभी तक इसकी डिटेल जानकारी सामने नहीं आई है।

पुतिन बोले- रूस समझौते के लिए तैयार

ट्रम्प से बात करने के बाद पुतिन ने मीडिया से बात की। पुतिन ने कहा कि 'रूस समझौते करने के लिए तैयार है।' हालांकि अभी तय यह साफ नहीं है कि ये किस तरह के समझौते होंगे।

ट्रम्प बोले- रूस यूक्रेन के बीच तुरंत बातचीत शुरू होगी

पुतिन से बात करने के बाद ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि मैंने पुतिन के साथ दो घंटे बातचीत की है। रूस और यूक्रेन तुरंत युद्धविराम और इससे भी महत्वपूर्ण युद्ध को पूरी तरह खत्म करने के लिए बातचीत शुरू करेंगे।

ट्रम्प ने कहा- रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत तुरंत शुरू होगी। मैंने इसकी जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोप के कई नेताओं को फोन करके दी है। पोप ने कहा है कि वे समझौता वार्ता की मेजबानी करने के इच्छुक हैं।

मंगलवार को रूस पर प्रतिबंध लगाएगा यूरोपीय यूनियन

ट्रम्प और पुतिन के बीच बातचीत की खबर ऐसे वक्त पर आई है जब मंगलवार को यूरोपीय यूनियन (EU) रूस पर नए प्रतिबंधों को ऐलान करने वाला है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 16 मई को तुर्किये के इस्तांबुल में हुई यूक्रेन शांति वार्ता में शामिल नहीं हुए थे। इस वजह से यह प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज ने 16 मई को इसे लेकर X पर पोस्ट किया था।

मर्त्ज ने कहा था- यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का इस्तांबुल जाना एक बड़ा सद्भावना संदेश था। पुतिन नहीं आए और उन्होंने खुद को गलत साबित किया। हम रूस पर मंगलवार को ब्रसेल्स में नए प्रतिबंधों का ऐलान करेंगे।

16 मई को तुर्किये में रूस-यूक्रेन ने बात की थी

तुर्किये के इस्तांबुल में 16 मई को रूस और यूक्रेन के बीच जंग रोकने को लेकर बातचीत हुई थी। बातचीत में दोनों देशों का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ, जिसकी मध्यस्थता तुर्किये के अधिकारियों ने की थी। यह बातचीत लगभग 2 घंटे से भी कम समय तक चली थी।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद रूस के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पुतिन के सहयोगी व्लादिमिर मेंडिस्की ने किया था।

इसमें दोनों देशों में जंग रोकने को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। यूक्रेनी अधिकारी के मुताबिक बातचीत के लिए कम से कम अस्थायी सीजफायर की शर्त रखी गई थी, रूस ने इसे मानने से इनकार कर दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 May 2025
भारत के बाद अब अफगानिस्तान भी पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी के प्रवाह को रोकने के लिए डैम बनाने की तैयारी कर रहा है। तालिबान सरकार के आर्मी जनरल…
 21 May 2025
पाकिस्तान में कुख्यात आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का को-फाउंडर आमिर हमजा एक हादसे में घायल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसे उसे पाकिस्तानी एजेंसी ISI की सुरक्षा में…
 21 May 2025
भारतीय वायुसेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की PL-15E मिसाइल को अपने एयर डिफेंस सिस्टम से तबाह कर दिया था। यह मिसाइल चीन में बनी थी।मीडिया रिपोर्ट्स के…
 21 May 2025
इजराइल के आयरन डोम की तरह अमेरिका भी खुद का डिफेंस सिस्टम गोल्डन डोम बनाने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगवलार को इसका ऐलान करते हुए कहा…
 20 May 2025
बीजिंग: भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों के सैन्य संघर्ष ने दुनिया का ध्यान खींचा है। 6 मई की रात को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में…
 20 May 2025
भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान ने अमृतसर के गोल्डन टेंपल पर निशाना बनाकर मिसाइल दागी थी। इसे भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया था। सेना के जवानों ने…
 20 May 2025
स्पेन जा रही एक फ्लाइट 205 लोगों के साथ करीब 10 मिनट तक बिना पायलट के उड़ान भरता रहा। दरअसल, विमान का पायलट टॉयलेट गया था, तभी अचानक को-पायलट की…
 20 May 2025
मेक्सिकन नेवी का शिप कुआउतेमोक शनिवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया था, इस हादसे में 22 लोग घायल हुए थे और 2 की मौत हो…
 20 May 2025
चीन ने पाकिस्तान में मोहमंद डैम के निर्माण को तेज करने की घोषणा की है, जो एक महत्वपूर्ण हाइड्रोपावर और वाटर सिक्योरिटी प्रोजेक्ट है। चीन ने यह कदम भारत और…
Advt.