लश्कर के को-फाउंडर आमिर हमजा के घायल होने की खबर:पाकिस्तान के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती

Updated on 21-05-2025 01:28 PM

पाकिस्तान में कुख्यात आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का को-फाउंडर आमिर हमजा एक हादसे में घायल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसे उसे पाकिस्तानी एजेंसी ISI की सुरक्षा में लाहौर के एक मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक घर में हुए एक हादसे में उसे चोट लग गई थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया। वहीं, कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में यह दावा किया गया है कि आमिर हमजा पर हमला हुआ है और उसे गोली मारी गई है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

2 दिन पहले लश्कर-ए-तैयबा और जमात का आतंकवादी रजुल्लाह निजामनी उर्फ ​​अबू सैफुल्लाह के मारे जाने की जानकारी आई थी।

लश्कर की पत्रिकाओं का संपादक था

आतंकी आमिर हमजा 1987 में लश्कर-ए-तैयबा की स्थापना में शामिल 17 लोगों में से एक है। वह आतंकी गतिविधियों, प्रचार, फंड जुटाने और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कई अखबारों और पत्रिकाओं का संपादन करता था। वह लश्कर की सेंट्रल एडवाइजरी कमेटी का सदस्य भी रहा है और अन्य आतंकी समूहों के साथ संबंध स्थापित करने में एक्टिव रहा है।

हमजा ने हाफिज सईद के नेतृत्व में लश्कर-ए-तैयबा को दूसरे आतंकी समूहों से जोड़ने का काम किया। वह लश्कर से जुड़े एक चैरिटी संगठन का नेतृत्व करता था और लश्कर के यूनिवर्सिटी ट्रस्ट के बोर्ड में शामिल था, जिसे पहले हाफिज सईद संभालता था।

हमजा ने सोवियत के खिलाफ जंग लड़ी थी

हमजा ने 1980 के दशक में अफगानिस्तान में सोवियत संघ के खिलाफ युद्ध में हिस्सा लिया था। इसके बाद वह हाफिज सईद और अन्य आतंकियों के साथ जुड़ गया।

वह हाफिज सईद और अब्दुल रहमान मक्की का करीबी है। अमेरिका ने साल 2012 में हमजा को वैश्विक आतंकी घोषित किया था।

हमजा को भारत के खिलाफ कई आतंकी हमलों से जोड़ा गया है। उसे जम्मू के सुंजवां में सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड बताया जाता है।

8 साल पहले संगठन से अलग हुआ था

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2018 में फंड की कमी की समस्या की वजह से लश्कर-ए-तैयबा में फूट पड़ गई थी। इसके बाद आमिर हमजा ने खुद को संगठन से अलग कर लिया था। उसने अपना नया संगठन बनाया था। इसका नाम जैश-ए-मनक्फा रखा गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 May 2025
भारत के बाद अब अफगानिस्तान भी पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी के प्रवाह को रोकने के लिए डैम बनाने की तैयारी कर रहा है। तालिबान सरकार के आर्मी जनरल…
 21 May 2025
पाकिस्तान में कुख्यात आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का को-फाउंडर आमिर हमजा एक हादसे में घायल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसे उसे पाकिस्तानी एजेंसी ISI की सुरक्षा में…
 21 May 2025
भारतीय वायुसेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की PL-15E मिसाइल को अपने एयर डिफेंस सिस्टम से तबाह कर दिया था। यह मिसाइल चीन में बनी थी।मीडिया रिपोर्ट्स के…
 21 May 2025
इजराइल के आयरन डोम की तरह अमेरिका भी खुद का डिफेंस सिस्टम गोल्डन डोम बनाने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगवलार को इसका ऐलान करते हुए कहा…
 20 May 2025
बीजिंग: भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों के सैन्य संघर्ष ने दुनिया का ध्यान खींचा है। 6 मई की रात को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में…
 20 May 2025
भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान ने अमृतसर के गोल्डन टेंपल पर निशाना बनाकर मिसाइल दागी थी। इसे भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया था। सेना के जवानों ने…
 20 May 2025
स्पेन जा रही एक फ्लाइट 205 लोगों के साथ करीब 10 मिनट तक बिना पायलट के उड़ान भरता रहा। दरअसल, विमान का पायलट टॉयलेट गया था, तभी अचानक को-पायलट की…
 20 May 2025
मेक्सिकन नेवी का शिप कुआउतेमोक शनिवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया था, इस हादसे में 22 लोग घायल हुए थे और 2 की मौत हो…
 20 May 2025
चीन ने पाकिस्तान में मोहमंद डैम के निर्माण को तेज करने की घोषणा की है, जो एक महत्वपूर्ण हाइड्रोपावर और वाटर सिक्योरिटी प्रोजेक्ट है। चीन ने यह कदम भारत और…
Advt.