सरगुजा में सप्लाई के बाद भी गैस की किल्लत...दोगुनी बुकिंग

Updated on 17-03-2026 12:38 PM
सरगुजा, सरगुजा में गैस सिलेंडरों के लिए एजेंसियों में लग रही लंबी लाइन अब कम हुई है, लेकिन गैस की किल्लत दूर नहीं हुई है। दरअसल ग्राहकों की करीब दोगुनी बुकिंग के कारण उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई बंद होने से होटल व्यवसाय प्रभावित है। आशंका है कि बड़े पैमाने पर घरेलू सिलेंडरों की ब्लैक में बिक्री हो रही है।

शहर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों में सोमवार को भीड़ कुछ कम दिखी। राजा गैस एजेंसी सहित अन्य एजेंसियों ने पुराने पेंडिंग डिलीवरी निपटाने के लिए 10 मार्च से पहले की बुकिंग पर ही पर्ची देने का नियम बनाया। इस कारण 10 मार्च के बाद बुकिंग करने वालों की डिलीवरी रोक दी गई है। इस व्यवस्था के बाद भी हालात सुधरने में समय लग सकता है।

दोगुना बुकिंग ने बढ़ाई परेशानी

पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस की बुकिंग और डिलीवरी एक सप्ताह बंद रखी। बाद में बुकिंग शुरू हुई, लेकिन एजेंसियों के पास सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं। घरेलू सिलेंडरों की औसत से करीब दोगुनी बुकिंग के कारण एजेंसियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

राजा गैस एजेंसी की डिप्टी मैनेजर विद्या सोनी ने बताया कि शनिवार को 1233 सिलेंडरों की बुकिंग हुई। रविवार को बुकिंग बंद रही। सोमवार को भी 1200 से अधिक बुकिंग दर्ज हुई, जबकि पहले यह आंकड़ा औसतन 600 रहता था।

अन्य एजेंसियों में भी यही स्थिति है। औसत से दोगुनी बुकिंग के कारण डिलीवरी का समय 110 दिन से अधिक हो सकता है। माना जा रहा है कि यह स्थिति पैनिक बुकिंग के कारण बनी है। साथ ही ब्लैक में सिलेंडर बेचने की आशंका भी जताई जा रही है। अंबिकापुर में सिलेंडर 1800 रुपए तक में बिकने की जानकारी मिली है।

लकड़ी चूल्हे और डीजल भट्ठे के सहारे होटल

कमर्शियल गैस की कमी का सीधा असर होटल व्यवसाय पर पड़ा है। होटलों में लकड़ी के चूल्हे और पुराने डीजल भट्ठों का सहारा लिया जा रहा है।

वेलकम होटल के संचालक उमेश जायसवाल ने बताया कि गैस की कमी के कारण मेन्यू कम कर दिया गया है। दोसा और रोटी जैसे आइटम हटा दिए गए हैं। सीमित मेन्यू के साथ भोजन परोसा जा रहा है, जिससे व्यवसाय प्रभावित हुआ है।

अनन्या होटल के संचालक कैलाश मिश्रा ने बताया कि गैस नहीं मिलने से लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा है। इस कारण मेन्यू सीमित करना पड़ा है। फिलहाल स्थिति सामान्य होती नहीं दिख रही है।

प्रशासन का दावा- पर्याप्त स्टॉक

जिला प्रशासन का दावा है कि गैस का पर्याप्त स्टॉक है और जरूरत के अनुसार सप्लाई हो रही है। कलेक्टर अजीत वसंत ने अपील की है कि पैनिक बुकिंग न करें। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस की स्थिति सामान्य है और अवैध भंडारण व व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में विदेशी करेंसी एक्सचेंज करने के बहाने एक टूर एंड ट्रेवल्स कारोबारी से करीब 19.47 लाख रुपए की ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने…
 17 March 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में विदेशी करेंसी एक्सचेंज करने के बहाने एक टूर एंड ट्रेवल्स कारोबारी से करीब 19.47 लाख रुपए की ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने…
 17 March 2026
सरगुजा, सरगुजा में गैस सिलेंडरों के लिए एजेंसियों में लग रही लंबी लाइन अब कम हुई है, लेकिन गैस की किल्लत दूर नहीं हुई है। दरअसल ग्राहकों की करीब दोगुनी बुकिंग…
 17 March 2026
सरगुजा, सरगुजा में गैस सिलेंडरों के लिए एजेंसियों में लग रही लंबी लाइन अब कम हुई है, लेकिन गैस की किल्लत दूर नहीं हुई है। दरअसल ग्राहकों की करीब दोगुनी बुकिंग…
 17 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार रात हथियारों से लैस प्रोफेशनल चोर गिरोह ने नकाब और ग्लव्स पहनकर सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ…

दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार देर रात 2 पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। झगड़े की शुरुआत बच्चों के बीच हुई…
 17 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार देर रात 2 पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। झगड़े की शुरुआत बच्चों के बीच हुई…
 17 March 2026
बेमेतरा। जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा दलहनी फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज सेवा सहकारी समिति खंडसरा में समर्थन मूल्य पर…
Advt.