महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म:दो की हालत गंभीर, कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में भर्ती थी मां

Updated on 10-04-2025 01:17 PM

कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में बुधवार को एक चौंकाने वाला और दुर्लभ मामला सामने आया, जब एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। यह अस्पताल के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब किसी महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया हो। इससे पहले, पिछले साल एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया था।

डॉक्टरों के अनुसार, बच्चों का जन्म समय से पहले, यानी गर्भावस्था के सातवें महीने में ऑपरेशन के जरिए कराया गया। चारों नवजातों का वजन 800 ग्राम से 1 किलो के बीच है, जो सामान्य से काफी कम माना जाता है। फिलहाल सभी बच्चों को अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है और उन्हें वॉर्मर पर रखा गया है।

डॉक्टर के अनुसार एक साथ तीन बच्चों का जन्म अब आम होता जा रहा है, लेकिन चार बच्चों का जन्म एक दुर्लभ घटना है। महिला जब पहली बार जांच के लिए अस्पताल आई थी, तब सोनोग्राफी में चार भ्रूणों की पुष्टि हो चुकी थी।

सातवें महीने में प्रसव पीड़ा शुरू होने पर महिला को तत्काल इमरजेंसी में भर्ती किया गया। इस प्रकार के मामलों में महिला और बच्चों दोनों की विशेष देखभाल जरूरी होती है। अस्पताल की टीम लगातार नवजातों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

एक साथ 11 बच्चों के जन्म का है रिकॉर्ड

गौरतलब है कि दुनिया में एक साथ सबसे ज्यादा बच्चों के जन्म का रिकॉर्ड 11 बच्चों का है, जो अमेरिका के इंडियाना की एक महिला ने एक साथ जन्म दिए थे। वहीं, पश्चिमी अफ्रीका की एक महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया था, जिन्हें नोनुप्लेट्स कहा जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
एम्स के गेट नंबर 2 के पास गुरुवार शाम करीब 5 बजे सर्विस रोड की बाउंड्री में पड़े कचरे में 2 कर्मचारियों ने आग लगा दी। इससे यहां लगे 20…

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की सलाह के बाद मप्र सहकारिता विभाग ने अपने लक्ष्यों की समीक्षा की है। इसके बाद नए सिरे से योजना बनाई गई है।…

मां के सामने जवान बेटा नदी में डूब गया। उसकी जान चली गई। वह नदी में नहाने उतरा था।ये दर्दनाक घटना गुरुवार को बैतूल में हुई है। मृतक का नाम…
Advt.