टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जापान के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने टोक्यो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया है। अपने संबोधन ने राजनाथ सिंह ने पिछले 12.5 वर्षों में भारत के विकास की कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि भारत में जो बदलाव हो रहे हैं, वो सबके सामने हैं। राजनाथ सिंह ने भारत के रिकॉर्ड रक्षा निर्यात का जिक्र किया और कहा कि इसमें लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, जो भारत की ताकत को प्रदर्शित करती है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में भारत के शौर्य का बखान किया और कहा कि अब कोई भी हमारे देश के खिलाफ आंख उठाकर नहीं देख सकता है।


जापान में भारत के विकास की गाथा सुनाई

राजनाथ सिंह ने भारत के विकास का जिक्र करते हुए कहा, "आप में से बहुत सारे लोगों का साल दो साल में एक बार भारत तो जाना होता ही होगा। भारत में क्या हो रहा है, क्या डेवलपमेंट है? और भारत की सरकार किस तरीके से भारत को एक हाइट देने के लिए किस तरीके से काम कर रही है, आपको पता ही होगा। इंटरनेशनल कम्युनिटी में भी भारत को लेकर क्या परसेप्शन बना है? मैं समझता हूं कि आप लोगों से बेहतर और कोई दूसरा नहीं बतला सकता। क्योंकि आप भारत को भी देख रहे हैं और इधर जापान और दूसरी कंट्रीज के लोगों के साथ भी आप लोगों की बातचीत होती है।"
पहले क्या होता था आप लोग सब जानते हैं, मुझे कुछ बतलाने की जरूरत नहीं है। बहुत सारे ऐसे प्रचलित केस हैं। इसलिए मैं कह सकता हूं कि गवर्नमेंट की इंटीग्रिटी को लेकर कोई क्वेश्चन मार्क नहीं लगा सकता है। और मैं समझता हूं कि मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी उसकी इंटीग्रिटी होती है, उसकी निष्ठा होती है। उसकी क्रेडिबिलिटी होती है।

राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री


भारत के रक्षा निर्यात का आंकड़ा गिनाया

राजनाथ सिंह ने अपने मंत्रालय के काम की तारीफ करते हुए कहा, क्योंकि डिफेंस मिनिस्टर हूं तो डिफेंस मिनिस्ट्री के बारे में दो बातें आप सबके सामने कर देता अब डिफेंस प्रोडक्शन जब हमारी गवर्नमेंट बनी थी तो उस समय एप्रोक्सिमेटली 1000 करोड़ के आसपास का डिफेंस एक्सपोर्ट होता था। आज आपको जानकर खुशी हो गई कि भारत वेपंस का अन्य दूसरे डिफेंस आइटम्स का 40,000 करोड़ का एक्सपोर्ट कर रहा है। डिफेंस प्रोडक्शन जो एप्रोक्सिमेटली 40,000 45,000 46,000 करोड़ जो होता था हमारी गवर्नमेंट आने के पहले अब वह बढ़कर मोर देन 1,80,000 करोड़ हो गया।
दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में भारत की सच्चाई को कोई नकार नहीं सकता। भारत आज सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में से एक है, वन ऑफ द फास्टेस्ट ग्रोइंग इकॉनमी। वेस्ट एशिया की क्राइसिस चल रही है। इंटरनेशनल पार्टनरशिप में और जो भी संकट आप देख रहे हैं। उसके बावजूद हमारा विकास दर 7.8% के आसपास है। ये कोई छोटी बात नहीं है।

राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री


ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर भारत का सैन्य शक्ति को सराहा

भारत के सशस्त्र बलों के शौर्य का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आपने देखा होगा भारत की सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर में करिश्मा किया। उन्होंने देश की तीनों सेनाओं थलसेना, वायुसेना और नौसेना की भी तारीफ की। राजनाथ सिंह ने कहा कि तीनों सेनाओं को दुश्मन को मुहंतोड़ जवाब देने की पूरी छूट है। उन्होंने यह भी कहा कि आज कोई भी दुश्मन भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता है।