हरदा: मध्य प्रदेश के हरदा में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। आरोपी ने एक 45 वर्षीय युवक को पुरानी रंजिश में सरेआम सड़क पर काट दिया है। इसके बाद फरार हो गया है। विभत्स घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी मृतक राकेश यादव की बहन का जेठ और भतीजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुरानी रंजिश में वारदात

दरअसल, यह घटना हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र स्थित गोदड़ी गांव का है। मृतक का नाम राकेश यादव है। वह मिस्त्री का काम करता था। आरोपियों ने उसके ऊपर तब हमला किया, जब वह साइट से लौट रहा था।


गांवा के ही हैं आरोपी

घटना के बाद मृतक के भाई मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे भाई साइट देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही लाल सिंह और उसके बेटे जितेंद्र सिंह ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद दराती से हमला कर दिया। आरोपी ने उनका सिर फाड़ दिया और कान काट दिया।
आरोपियों से है पुरानी दुश्मनी

मृतक के भाई ने बताया कि उनके परिवार से हमारी दुश्मनी है। हमारी बहन की शादी आरोपी के घर में है। पहले हमारी बहन को मारकर भाग दिया था। फिर जीजा को भी भगा दिया है। इसे लेकर हमलोगों ने केस किया था।


एंबुलेंस नहीं मिली

घटना के बाद हमलोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन नहीं पहुंची। एंबुलेंस भी नहीं आई तो हमलोग अपनी गाड़ी से ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।


जांच कर रही है पुलिस

मौके पर पहुंची टिमरनी पुलिस ने कहा कि इनका पुराना विवाद चल रहा है। परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।


गौरतलब है कि घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। आरोपियों ने बेखौफ होकर बीच सड़क पर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की पकड़ से आरोपी अभी भी दूर हैं।