चमगादड़ों के बीच अक्षय कुमार पेड़ से उल्टा लटके मिले, 'भूत बंगला' के टीजर के लिए कर रहे इतने जतन!
Updated on
11-03-2026 01:56 PM
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। हालांकि, इस वक्त फैन्स को फिल्म के टीजर का इंतजार है लेकिन इससे पहले अक्षय कुमार ने एक सरप्राइज अपने फैन्स को दिया है। अक्षय ने 'भूत बंगला' का पोस्टर जारी किया है।
अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म का मोशन पोस्टर जारी करते हुए एक फनी कैप्शन भी दिया है। इस पोस्टर में एक पेड़ पर चमगादड़ उल्टा लटका नजर आ रहा है। ठीक उसकी तरह इस पोस्टर में अक्षय कुमार भी नजर आ रहे हैं।
पेड़ से उल्टा लटके दिखे अक्षय कुमार
अक्षय पेड़ से उल्टा लटके हुए हिल-डुल रहे हैं। हालांकि, इन झलकियों में अक्षय मुस्कुराते दिख रहे हैं और उनके गले से लटका पर्स भी उनके चेहरे के करीब दिख रहा है। अक्षय ने इसे शेयर करते हुए लिखा है, 'बस कल भूत बंगला टीजर रिलीज होने का इंतजार कर रहा हूं।'
अक्की और प्रियदर्शन के मैजिकल कॉम्बो का फैन्स को इंतजार
अक्षय के इस पोस्ट पर फैन्स लपक कर पहुंचे। एक ने कहा, 'अक्की और प्रियदर्शन के मैजिकल कॉम्बो का बेसब्री से इंतजार है।' एक अन्य ने कहा, 'कल होगा असली धमाका, हॉरर कॉमेडी का मचेगा तहलका।'
वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे कलाकार
बताते चलें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे कई कलाकार भी अहम रोल में हैं। मेकर्स ही नहीं बल्कि फैन्स को भी 'भूत बंगला' से काफी उम्मीदें हैं। लंबे गैप के बाद गोविंदा और प्रियदर्शन की कॉमेडी हॉरर शैली में साथ वापसी हो रही है। 'भूत बंगला' फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
अक्षय कुमार की मजेदार फिल्में
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की कैटिगरी की बात करें तो 'भूल भुलैया' (2007) सबसे पॉप्युलर रही है, जिसमें उन्होंने डॉ. आदित्य श्रीवास्तव की भूमिका निभाई थी। वहीं अक्षय कुमार की सबसे मजेदार फिल्मों की बात करें तो इनमें 'हेरा फेरी', 'फिर हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'सिंह इज किंग', 'मुझसे शादी करोगी', 'भागम भाग', 'दे दना दन', और 'हाउसफुल' सीरीज वाली फिल्में शामिल हैं।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…